ताज़ा खबर :

सोढ़ में आदिवासी समुदाय के पदाधिकारियों व लोगों ने ऐतिहासिक व भव्य रूप से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

■बेमेतरा:- विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर ज़िले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सोढ़ में कल रविवार को आदिवासी संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी का मन मोह लिया।ज्ञात हो कि बेरला ग्रामीण अंचल में हर साल आयोजित आदिवासी संस्कृति व पारम्परिक कार्यक्रम के रूप में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा और उल्लास के साथ शामिल हुए। यह आयोजन महज एक उत्सव नहीं, बल्कि अपनी प्राचीन जड़ों, रीति-रिवाजों और प्रकृति के प्रति अटूट प्रेम को सहेजने और प्रदर्शित करने का एक नज़ारा दिखाई दिया। चूंकि इस ​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और नृत्य के साथ निकली भव्य कलश एवं शोभा यात्रा रही। जिसमे आदिवासी समाज की महिलाएं एवं युवतियां भारी तादाद में मौजूद रही। जबकि आदिवासी युवा व पुरूष पूरे परम्परागत ढंग से स्थानीय ढोल, मांदल और नगाड़ों की थाप पर थिरकते युवाओं और पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों ने पूरे सोन गांव को सांस्कृतिक रंगों में रंग दिया। यह भव्य रैली न केवल आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत और विशिष्ट पहचान को बयां कर रही थी, बल्कि उनकी एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का एक सशक्त संदेश भी दे रही थी। इस अभूतपूर्व आयोजन ने यह साबित कर दिया कि आधुनिकता की दौड़ में भी आदिवासी समुदाय अपनी मूल संस्कृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और सजग है। फलस्वरूप सोढ़ गाँव में कल रविवार को बड़ी संख्या में स्थानीय आदिवासी समुदाय की प्रतिनिधियों के साथ समाज के लोग मौजूद रहे। जिस कार्यक्रम को देखने सोढ गाँव मे आसपास के क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा रहा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कुसमी में निकली भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा, छात्राओं को मिली साइकिलें और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुसमी। नगर पंचायत कुसमी स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम शासकीय…