ताज़ा खबर :

दुर्ग: खुर्सीपार में धारदार हथियार से दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

दुर्ग / खुर्सीपार:-दुर्ग जिले के थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत बालाजी नगर के नकअम्मा मोहल्ला में धारदार हथियार लेकर आतंक फैलाने और आम नागरिकों को धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हथियार जप्त कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जुलाई 2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के नकअम्मा मोहल्ला, बालाजी नगर में एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लहराते हुए खुद को क्षेत्र का ‘दादा’ बताने और लोगों में भय का माहौल पैदा करने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को दबोच लिया।

​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम एस. बंशी राव उर्फ ताता उर्फ राकी (उम्र 22 वर्ष), निवासी गांधी नगर विद्यालय के पीछे, बालाजी नगर, खुर्सीपार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार हथियार बरामद किया गया।

​आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

​आरोपी का यह कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आने पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

​पुलिस की आम नागरिकों से अपील

​दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक कृत्य की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केंवट एवं उनकी पूरी टीम की भूमिका बेहद सक्रिय और सराहनीय रही।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग: बैंक जा रहे यात्री की जेब से 74 हजार पार, ऑटो चालक और उसके साथी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई क्षेत्र में ऑटो में सवार यात्री…