ताज़ा खबर :

पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई: इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में बिजली वायर चोरी करने वाला दूसरा आरोपी कुलदीप कौशिक गिरफ्तार

दुर्ग: जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में शेड का ताला तोड़कर बिजली वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कुलदीप कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से कटे हुए बिजली वायर और वायर काटने में प्रयुक्त कटर बरामद किया गया है।

​इस तरह दिया वारदात को अंजाम

​प्रार्थी प्रकाश कुमार मरकाम (सहायक अभियंता, दुर्ग संभाग) ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के इंजीनियरिंग पार्क हथखोज के शेड एफ-01 का ताला तोड़कर करीब 350 मीटर बिजली वायर (कीमत लगभग 30,000 रुपये) चोरी कर लिया गया है।

​मामले में पुलिस ने पहले ही एक आरोपी रवि राव उर्फ विठ्ठल को 8 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दूसरा आरोपी कुलदीप कौशिक लगातार फरार चल रहा था।

​पूछताछ में हुआ खुलासा

​पुलिस ने मुखबिर की सूचना और लगातार पतासाजी के बाद फरार आरोपी कुलदीप कौशिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी के साथ मिलकर ताला तोड़कर बिजली वायर चोरी करने की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पीले रंग के थैले में रखे विभिन्न रंगों (लाल, पीला, नीला, काला व नारंगी) के कटे हुए बिजली वायर और एक थर्माकोल कटर बरामद किया गया। जप्त कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 45,000 रुपये है।

​गिरफ्तार आरोपी

  • कुलदीप कौशिक (निवासी- पुरानी भिलाई क्षेत्र, जिला दुर्ग)

​पुलिस द्वारा जप्त सामग्री

  1. ​विभिन्न रंगों में कई टुकड़ों में कटा हुआ बिजली वायर (कीमत करीब ₹45,000)
  2. ​01 नग थर्माकोल कटर

​आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कुसमी में निकली भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा, छात्राओं को मिली साइकिलें और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुसमी। नगर पंचायत कुसमी स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम शासकीय…

●देवकर ग्रामीण अंचल में पारम्परिक उल्लास व संस्कृति के साथ धूमधाम से मना हरेली पर्व●

■देवकर/सहसपुर:- देवकर अंचल के ग्रामीण इलाकों में विगत बुधवार को प्रदेश की…