ताज़ा खबर :

नेवनारा पेपर मिल हादसा: 18 घंटे के भारी तनाव और प्रदर्शन के बाद प्रशासन की मौजूदगी में हुआ समझौता, परिजनों को मिला 20 लाख का मुआवजा

■बेमेतरा:- विगत गुरुवार को बेरला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नेवनारा में स्थित लोहिया पेपर मिल में कार्यरत मजदूर की हादसे में दबने से हुई मौत पर कल नगर बेरला में काफी गहमागहमी की स्थिति रही। इस हादसे के पश्चात फैक्टरी प्रबन्धन पर कार्यवाही एवं मृतक के परिजनों को मुआवजे दिलाने की मांग पर हादसे के बाद से लगातार 18 घण्टे तक भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना व जोहार पार्टी के सैकडों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने स्तर पर मामले में जबरदस्त मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद देर शाम इस पूरे प्रकरण में शासन प्रशासन की उपस्थिति में फैक्टरी प्रबन्धन एवं मृतक के परिजनों के बीच सुलह होने हो जाने की खबरों के बीच मामला शान्त हुआ। जिसमे बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हादसे के बाद पूरे घटनाक्रम का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण पुलिस प्रशासन की टीम भी मुस्तैदी से लगी रही। वही दोनों पक्षो की समझौते के बाद ही मृतक के शव का पंचनामा बनाकर मामले में मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा गया है। विदित हो कि करीब पखवाड़े भर पूर्व ही बेरला ब्लॉक के भिम्भौरी तहसील क्षेत्र के ग्राम पिरदा के प्राइवेट फैक्टरी में भी हादसे के कारण एक मजदूर की बीते दिनों मौत हुई थी, जिसके तूल पकड़ने के पहले ही फैक्टरी प्रबन्धन ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देकर

उल्लेखनीय है कि विगत गुरुवार की रात कण्डरका पुलिस चौकी अंतर्गत नेवनारा गाँव मे स्थित लोहिया पेपर मिल में गड्ढे खनने के दौरान सहसपुर लोहारा क्षेत्र के निवासी मोहरदास बंजारे (उम्र-50 वर्ष) की दीवार में दबकर धंसने से मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक को बेरला सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अगली सुबह परिजनों के साथ देने बडी संख्या में क्षेत्रीय संगठनों के कार्यकर्ता जुट गए। जिनके द्वारा मामले में परिजनों को 50 लाख रुपये की मुवावजे एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। वही लगभग 15 घण्टे की गहमागहमी के बाद आखिरकार परिजनों को 20 लाख रुपये का चेक एवं अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए 51 हज़ार रुपया नगद दिया गया। जिसके बाद तब जाकर दोनों पक्षो के बीच मामला शांत हुआ एवं बेरला में स्थिति सामान्य हुई।

इस सम्बंध में बेरला एसडीओपी रुचि वर्मा का कहना है कि हादसे के बाद पुलिस की टीम तत्काल एलर्ट मोड पर थी, परिजनों व फैक्ट्री प्रबन्धन के बीच काफी स्तर के प्रयासों के बाद समझौता हुआ है। जबकि कण्डरका चौकी के पुलिस उप निरीक्षक डिग्री लाल सोना ने बताया कि घटना रात के 9 बजे के आसपास का है। दीवार धंसने से दबकर मजदूर की मौत हुई है। जिसमे आज दिनभर हंगामे के बाद आखिर दोनों पक्षो में सहमति बन गयी है। वही पुलिस द्वारा घटना के बाद से पूरी औपचारिकता निभाई जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


छुईखदान में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹44.75 लाख का माल बरामद

​छुईखदान (केसीजी): खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले की छुईखदान पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह…