ताज़ा खबर :

शिव भक्तों के लिए आस्था का सैलाब, सहसपुर के प्राचीन शिव मंदिर से सजेगी पांचवीं भव्य कांवर यात्रा

​सुरही नदी से जल लेकर सहसपुर में होगा जलाभिषेक, 24 अगस्त को मचेगी शिव भक्ति की धूम

■●देवकर ग्रामीण/सहसपुर:- क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर सहसपुर की ओर से इस वर्ष पांचवीं विशाल कांवर यात्रा का भव्य आयोजन आगामी 24 अगस्त 2026 सोमवार को किया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा को लेकर स्थानीय शिव भक्तों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न होगी। जिसमें क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदित हो कि क्षेत्र का प्रसिद्ध यह कांवर यात्रा शिव के धाम सहसपुर से आरंभ होकर देवकर में राम मंदिर के पास स्थित सुरही नदी तक जाएगी, जहां से भक्त पवित्र जल लेकर वापस सहसपुर लौटेंगे। इसके पश्चात प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक और विशेष पूजन किया जाएगा। इस दौरान बालोद ज़िले से कौशल्या पाटेश्वर धाम के प्रमुख सन्त श्री राम बालक दास जी इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा होंगे। फिलहाल समस्त ग्रामवासी सहसपुर (देवकर) के सहयोग से आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


छुईखदान में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹44.75 लाख का माल बरामद

​छुईखदान (केसीजी): खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले की छुईखदान पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह…