ताज़ा खबर :

छत्तीसगढ़ राज्य तैराकी एवं वॉटरपोलो खेल में ग्रामीण अचंल के बच्चों ने जीते पदक

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री सेजेस देवरबीजा विद्यालय के होनहार छात्र ने छत्तीसगढ़ राज्य तैराकी एवं वॉटरपोलो खेल में पदक जीते। बता दें कि 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जिला-कोरबा में 12 से 15 अक्टूबर तक सम्पन्न हुई। तैराकी एवं वॉटरपोलो खेल में दुर्ग संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किए और मेडल(पदक)भी जीते। जिसमें ग्रामीण अंचल पीएम श्री सेजेस देवरबीजा विद्यालय से टीकम निषाद कक्षा 9वीं ने अंडर -14 वर्ग, तैराकी 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया।और साथ ही दुर्ग संभाग की टीम वॉटरपोलो खेल में तृतीय स्थान पर रही। जिसमें पीएम श्री सेजेस देवरबीजा से देवेंद्र ध्रुव की भी सहभागिता रही। यह दोनों बच्चे ग्रामीण अंचल से आते है जहां संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी बच्चे अच्छी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। दुर्ग संभाग से मैनेजर काजल कुमारी व्यायाम शिक्षिका देवरबीजा उपस्थित रही। खिलाड़ियों को पदक जीतने एवं संस्था का नाम रोशन करने पर शाला समिति अध्यक्ष कोमल देवांगन, ग्राम पंचायत सरपंच हेमलाल देवांगन, प्राचार्य हीरालाल साहू, वरिष्ठ शिक्षक दिनेश तिवारी, बीरेंद्र देवांगन एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा छात्रों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…