ताज़ा खबर :

जुआ एक्ट के 02 प्रकरण में 08 जुआडियानो से नगदी में रकम व ताश के पत्ती जब्त कर आरोपियों पर की कार्यवाही

बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू भारतीय पुलिस सेवा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 15 अक्टूबर 2025 को थाना परपोडी स्टाफ को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम नवागांव खुर्द में एनीकेट के पास आम जगह पर मोमबत्ती के उजाले में कुछ जुआडियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना परपोडी पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकडे गये। जिसमें थाना परपोडी में 02 प्रकरण दर्ज कर 08 जुआडियानो हरीश निषाद उम्र 32 वर्ष, रूपेश साहू उम्र 30 वर्ष, गजेन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष, सभी निवासी बिरनपुर कला, थाना गंडाई जिला केसीसी, खेमचंद जंघेल उम्र 35 वर्ष, निवासी गर्रा थाना छुईखदान जिला केसीसी एवं विष्णु साहू उम्र 26 वर्ष, निवासी नवागांव खुर्द थाना परपोडी, राजकुमार सतनामी उम्र 19 वर्ष, निवासी दनिया थाना गण्डई जिला केसीजी, सुरेश साहू उम्र 40 वर्ष, गोपी ऊर्फ गोपेश्वर साहू उम्र 32 वर्ष, सभी निवासी गनिया खम्हरिया थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 5,500 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पीयुष सिंह, शिव यादव, रवि चंद्रवंशी, रमेश चंद्रवंशी, मुकेश पाल सहित समस्त थाना परपोडी स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…