ताज़ा खबर :

डोंगरगांव पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी कृष्णा पाटले के नेतृत्व में, ग्राम घुघवा में मुखबिर की सूचना पर प्रीतम साहू (पिता स्व. हीरा साहू) को घुघवा खार धान मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 180 पौवा शोले देशी शराब (कीमत ₹14,400) और बिक्री के ₹400 नकद, कुल ₹14,800 का माल जब्त किया गया। आरोपी प्रीतम साहू के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

एक अन्य कार्रवाई में, गजाधर सोनकर (उम्र 68 साल, निवासी बरसनटोला) को 16 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत ₹1,280) और बिक्री के ₹200 नकद के साथ पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
​डोंगरगांव पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक कृष्णा पाटले, उप निरीक्षक वीरेन्द्र मनहर, प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, आरक्षक चन्द्रकांत सोनी और आरक्षक चन्द्रप्रकाष हरमुख का सराहनीय योगदान रहा

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर: पीएम श्री सेजेस विद्यालय में ‘करियर गाइडेंस और तनाव मुक्त पढ़ाई’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

​ देवकर / बेमेतरा:-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…

कबीरधाम: सतनाम धूनी कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन युवकों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक…