ताज़ा खबर :

दुर्ग: दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में 06 मार्च 2024 को हुए दादी और नाबालिग पोती के दोहरे हत्याकांड का फरार तीसरा आरोपी मार्शल राजपूत (उम्र 29 वर्ष, कृपाल नगर कोहका) गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद ने अवैध संबंधों के उजागर होने के डर से अपने सहयोगियों पंकज निषाद और मार्शल राजपूत के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।
​पुलिस की विशेष टीम ने मामले की गहन विवेचना के दौरान पॉलीग्राफ, ब्रेन मेपिंग और नार्को टेस्ट का भी उपयोग किया, जिसके बाद मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूला। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। फरार चल रहे तीसरे आरोपी मार्शल राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…