ताज़ा खबर :

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ‘अंधा कत्ल’

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने रानीतराई थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी।

क्या है मामला?

  • ​मृतक खूबीराम साहू (ग्राम रेंगाकठौरा) का ग्राम खर्रा की एक युवती से प्रेम संबंध था।
  • ​खूबीराम साहू दिवाली के मौके पर ग्राम खर्रा में मातर कार्यक्रम देखने आया हुआ था।
  • ​इस बात की जानकारी युवती के भाई, सौरभ यादव उर्फ योगेश्वर, और उसके दोस्तों को मिली।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम:

​युवती के भाई सौरभ यादव ने अपने दोस्तों- आशीष साहू, मनीष यादव, सन्नी ढीमर और आकाश भारती उर्फ बाटूल के साथ मिलकर खूबीराम साहू पर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला किया और मौके से फरार हो गए। इलाज के दौरान खूबीराम की मृत्यु हो गई।

पुलिस की कार्रवाई:

​थाना रानीतराई में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। गहन जांच और पतासाजी के बाद पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया गया है।

​गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ यादव (23 वर्ष), आशीष साहू (19 वर्ष), मनीष यादव (22 वर्ष), सन्नी ढीमर (19 वर्ष) और आकाश भारती (18 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…