ताज़ा खबर :

भीख मांगने की आड़ में चोरी करने वाला दम्पति गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

दुर्ग/भिलाई भट्ठी। भीख मांगने की आड़ में घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक दम्पति को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जमीन में गाड़कर छुपाए गए चोरी के लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

​ऐसे दिया घटना को अंजाम
​दिनांक 6 अक्टूबर को आवेदक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में काम करने के बाद वह अपने लैपटॉप को कमरे में रखकर नहाने चला गया, तभी खुले दरवाजे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने एचपी कंपनी का लैपटॉप चोरी कर लिया।

रेलवे स्टेशन के पास से पकड़े गए
​विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भीख मांगने वाला एक दम्पति दुर्ग रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से लैपटॉप और मोबाइल खरीदने के लिए पूछ रहा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर हेमंत सोबर (30) और उसकी पत्नी नागमणि सोबर (25), दोनों निवासी बिलासपुर, को हिरासत में लिया।
​पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में घूम-घूमकर खुले मकानों से मोबाइल और लैपटॉप चोरी करते थे। उन्होंने चोरी का सामान दुर्ग रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे जमीन में गड्ढा कर मिट्टी डालकर छिपाना बताया।

चोरी का माल बरामद
​आरोपी हेमंत सोबर की निशानदेही पर जमीन में गाड़कर छुपाए गए 8 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल और एचपी कंपनी का लैपटॉप बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…