ताज़ा खबर :

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मास्टरमाइंड कांकेर से गिरफ्तार

दुर्ग: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के फरार मास्टरमाइंड अरुण मेश्राम को दुर्ग पुलिस ने कांकेर से गिरफ्तार कर लिया है।

कांकेर में किराए के मकान में छिपकर रह रहे आरोपी अरुण मेश्राम को 14/10/2025 को पकड़ा गया। प्रार्थी संतराम देशमुख की शिकायत पर अपराध क्रमांक 363/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।
​जाँच में खुलासा हुआ कि अरुण मेश्राम ने अपने पहले से गिरफ्तार हो चुके साथी भेषराम देशमुख और रविकांत देशमुख (पिता-पुत्र) के साथ मिलकर खुद को ‘मंत्रालय का साहब’ बताकर करीब 20-25 लोगों से 40-45 लाख रुपये की ठगी की थी।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ठगी के पैसों से उसने कांकेर में 15 लाख रुपये का प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। पुलिस ने प्लॉट एग्रीमेंट की फोटोकॉपी और 4,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।
​अरुण मेश्राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूर्व में गिरफ्तार पिता-पुत्र आरोपी भी जेल में हैं। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा उनि खेलन सिंह साहू व टीम की अहम भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…