ताज़ा खबर :

बेमेतरा पुलिस का साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा शुरू

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 10 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तक चलेगा।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस टीम ने 14 अक्टूबर को ग्राम खम्हरिया डी, घोटवानी, जाता, खम्हरिया, सोनपुरी, झुलना हॉट/बाजार और स्वामी आत्मानंद स्कूल देवकर में आम जनता और स्कूली बच्चों को साइबर फ्रॉड, चिटफंड और फर्जी कॉल ठगी से बचने के तरीके बताए। उन्हें किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता संख्या, ओटीपी, पिन या निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों और बच्चों को साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, उपस्थित सभी लोगों को “नशा मुक्त जीवन” की शपथ दिलाई गई और “जिंदगी को हाँ, नशे को ना” का संकल्प लिया गय ।

पुलिस ने महिलाओं/बालिकाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन के बारे में भी जागरूक किया

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर: पीएम श्री सेजेस विद्यालय में ‘करियर गाइडेंस और तनाव मुक्त पढ़ाई’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

​ देवकर / बेमेतरा:-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…

कबीरधाम: सतनाम धूनी कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन युवकों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक…