ताज़ा खबर :

पीएम श्री सेजेस राठी बेमेतरा में एआई-एमएल पर पाँच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत तकनीकी कौशल विकास की दिशा में सराहनीय पहल

बेमेतरा:- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशानिर्देशों के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पीएम श्री योजनांतर्गत पीएम श्री सेजेस राठी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बेमेतरा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग तथा पाइथन प्रोग्रामिंग पर पाँच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यशाला का आयोजन 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 50 छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं। कुल 30 घंटे की अवधि वाले इस इंटर्नशिप सत्र के उपरांत नाईलिट भुवनेश्वर द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यशाला में प्रशिक्षक तोरण साहू एवं टिकेश्वर साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थी कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणाओं, इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों और दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भविष्य के रोजगार, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के द्वार खोल रही है, जिससे विद्यार्थियों को नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे। यह कार्यशाला विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, रचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम का समन्वयन विद्यालय की जीवविज्ञान व्याख्याता श्रीमती स्मृति अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है। विद्यालय की प्राचार्य सुदेशा चटर्जी ने इस आयोजन के लिए नाईलिट भुवनेश्वर, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर तथा कार्यक्रम समन्वयक आशीष गौतम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाते हैं और उन्हें डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करते हैं

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर: पीएम श्री सेजेस विद्यालय में ‘करियर गाइडेंस और तनाव मुक्त पढ़ाई’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

​ देवकर / बेमेतरा:-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…

कबीरधाम: सतनाम धूनी कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन युवकों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक…