ताज़ा खबर :

सीजी न्यूज़: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद वाटिका में दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 21 अक्टूबर 2025 — राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका में आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों का अदम्य साहस और त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया है, जिससे राज्य में शांति और विश्वास का वातावरण स्थापित हुआ है ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – “हमारे वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ये दिन हमें उनकी वीरता और समर्पण की याद दिलाता है।” उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की अनुशासन और निष्ठा से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास कायम है ।

कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के नाम पुकारे गए और मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा स्थल में उपस्थित परिजनों और पुलिस अधिकारियों ने शहीदों की स्मृति में पुष्प अर्पित किए और उनके साहस को सलाम किया ।

शहीदों के परिजनों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा में बलिदान देने वाले जवानों के प्रति सभी ने कृतज्ञता व्यक्त की और देशभक्ति के भाव से वातावरण गूंज उठा ।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर: पीएम श्री सेजेस विद्यालय में ‘करियर गाइडेंस और तनाव मुक्त पढ़ाई’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

​ देवकर / बेमेतरा:-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…

कबीरधाम: सतनाम धूनी कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन युवकों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक…