ताज़ा खबर :

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रानीतराई मड़ई मेला से 70 असामाजिक युवकों के लोहे के कड़े जब्त

दुर्ग/रानीतराई। जिला दुर्ग के थाना रानीतराई पुलिस ने 27 अक्टूबर 2025 को आयोजित मड़ई मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने असामाजिक किस्म के 70 युवकों से उनके हाथों में पहने लोहे के बड़े कड़े निकलवाए और जब्त किए।

​मेला कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस ने अभियान के दौरान ऐसे युवकों को चिन्हित किया जो बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर मेला परिसर में घूम रहे थे, जिससे तनाव या भय का माहौल बन सकता था।

​थाना रानीतराई पुलिस ने इन 70 युवकों से लोहे के कड़े निकलवाकर उन्हें सख्त हिदायत दी। पुलिस की इस तत्परता और कार्रवाई के कारण मड़ई मेला शांतिपूर्वक और बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। पुलिस का कहना है कि असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…