ताज़ा खबर :

देवकर में युवा ने किया आत्मघाती कदम; छत के किचन शेड में मिला शव,

देवकर/बेमेतरा: देवकर नगर के वार्ड नंबर 12 (बिचपारा) में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ केदार निषाद (उम्र लगभग 22-24 वर्ष) नामक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक स्थानीय पार्षद दिलीप निषाद का भतीजा बताया जा रहा है।

​जानकारी के अनुसार, मृतक केदार उर्फ दूजराम निषाद (पिता बिसरू निषाद), जो सुभाष चौक, बिचपारा, वार्ड नंबर 12, देवकर चौकी, थाना साजा, जिला बेमेतरा का निवासी था, ने अपने घर की छत पर बने किचन शेड में रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

​आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही देवकर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच में जुट गई है।

​युवक की असामयिक मृत्यु से पूरे वार्ड और निषाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारण का पता चल सके।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर: पीएम श्री सेजेस विद्यालय में ‘करियर गाइडेंस और तनाव मुक्त पढ़ाई’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

​ देवकर / बेमेतरा:-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…

कबीरधाम: सतनाम धूनी कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन युवकों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक…