ताज़ा खबर :

भिलाई में तंत्र-मंत्र के नाम पर सनसनी! शादीशुदा शख्स ने युवती को बहलाया, जबरन गर्भपात और प्रताड़ना का आरोप

जामुल थाना क्षेत्र में तंत्र विद्या और शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण और गंभीर प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुरूद निवासी युवती के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने रायपुर निवासी हेमंत अग्रवाल और उसकी मां लीला अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

​पीड़िता के परिजनों ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला तब शुरू हुआ जब युवती 2023 में स्कूली शिक्षा के दौरान मानसिक बीमारी से गुजर रही थी। भिलाई के सेक्टर-6 स्थित युवती की मां की चाय-नाश्ते की दुकान पर रायपुर निवासी लीला अग्रवाल आई और दावा किया कि उनका 40 वर्षीय बेटा हेमंत अग्रवाल तंत्र विद्या से युवती की बीमारी ठीक कर सकता है।

​इसी बहाने से हेमंत और लीला का युवती के घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान आरोपी हेमंत, जो पहले से शादीशुदा है, ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अक्टूबर 2023 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

आर्य समाज में शादी और रायपुर में प्रताड़ना

​कुछ महीने बाद, आरोपी हेमंत की मां लीला अग्रवाल युवती को यह कहकर रायपुर ले गईं कि वे उसे पढ़ाएंगे और उसका इलाज कराएंगे। लेकिन इसके बाद, युवती की आर्य समाज में शादी करा दी गई और उसे डेढ़ साल तक लगातार प्रताड़ित किया गया।

​युवती ने 11 अक्टूबर को एसपी दुर्ग से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया है कि उसे रायपुर में एक कमरे में बंद कर रखा गया और तंत्र विद्या का डर दिखाकर धमकाया गया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि आरोपी ने डरा धमकाकर युवती का 2 से 3 बार जबरन गर्भपात कराया।

सीसीटीवी फुटेज और दूसरी पत्नी की मदद

​मामले में आरोपी की क्रूरता का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह आज (19 नवंबर 2025) अपने तीन साथियों के साथ कार से आकर युवती को जबरदस्ती घसीटते हुए कार में बैठाकर रायपुर ले जाता दिख रहा है। इस दौरान पीड़ित युवती चीखती रही।

​पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी हेमंत अग्रवाल की एक और पत्नी रागनी अग्रवाल हैं और उनकी एक बेटी भी है। हैरानी की बात यह है कि रागनी ने ही पीड़ित युवती को वहां से भागने और पुलिस तक शिकायत पहुँचाने में मदद की

सखी सेंटर में भी की गाली-गलौज

​इस मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब तीन दिन तक सखी सेंटर में रहने के बाद युवती की शिकायत पर हेमंत अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया। आरोपी ने वहाँ भी सखी सेंटर के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। 15 अक्टूबर 2025 को पीड़िता के पिता उसे अपने घर ले गए थे।

​पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवती को जबरन ले जाने से पहले जामुल थाने में इसकी सूचना भी दी थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने और प्रताड़ना के स्पष्ट प्रमाण के आधार पर आरोपी हेमंत अग्रवाल के खिलाफ मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना (धाराएं 376, 323, 506, 34) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हेमंत अग्रवाल पर रायपुर के अन्य थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…