**■बेमेतरा:-* छत्तीसगढ़ की राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला जशपुर में बेमेतरा ज़िला के बेरला विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कण्डरका की व्याख्याता शिक्षिका पुष्पा नायक का चयन राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों की प्रतियोगिता टीचर टीएलएम के लिए हुआ है। ज्ञात हो कि बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कण्डरका हाईस्कूल में पदस्थ शिक्षिका पुष्पा नायक फिलहाल जीव विज्ञान संकाय की व्याख्याता है। दरअसल रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विगत 12 नवम्बर से 15 नवम्बर के बीच जशपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26 में प्रतिभागी शिक्षिका के रूप में कवर्धा जोन से शामिल हुई थी। जिसमे विकसित और आत्मनिर्भर भारत कथानक का अहम विषय रहा। इस दौरान बेमेतरा से कण्डरका की शिक्षिका पुष्पा नायक ने नेशनल स्तर पर प्रतियोगिता में चयनित हुई। जिसमें उनको प्रमाण पत्र एवं ट्राफी भी प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर शिक्षिका को उनके शिक्षकगणो व परिवारजनों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है।

