ताज़ा खबर :

भिलाई: होटल ‘क्राउड’ में पुलिस की दबिश, देह व्यापार की सूचना पर मैनेजर और दो संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत पुलिस ने जुनवानी रोड स्थित होटल क्राउड में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल मैनेजर सहित उत्तर प्रदेश और गुजरात की दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है।

​देह व्यापार की सूचना पर हुई छापेमारी

​जानकारी के अनुसार, स्मृति नगर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित होटल क्राउड में बाहरी राज्यों से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना पर उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधू और महिला रक्षा टीम की प्रभारी नीता राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।

​पुलिस से उलझे मैनेजर और संदिग्ध महिलाएं

​कार्यवाही के दौरान होटल में गुजरात और उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं पाई गईं। जब पुलिस ने उनसे पहचान पत्र (ID) मांगा, तो उन्होंने देने से साफ मना कर दिया। इसी बीच होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा भी पुलिस की रूटीन चेकिंग का विरोध करने लगा। समझाइश के बावजूद तीनों आरोपी पुलिस के साथ वाद-विवाद और हंगामा करते रहे, जिससे मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई।

​गिरफ्तार किए गए आरोपी:

  1. ​प्रदीप मिश्रा (23 वर्ष): होटल मैनेजर, निवासी सतना (मध्य प्रदेश)।
  2. ​नाजरीन बानो (23 वर्ष): निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।
  3. ​सनम अंसारी (25 वर्ष): निवासी दमन (गुजरात)।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


देवकर: पीएम श्री सेजेस विद्यालय में ‘करियर गाइडेंस और तनाव मुक्त पढ़ाई’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

​ देवकर / बेमेतरा:-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…

कबीरधाम: सतनाम धूनी कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन युवकों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिनछपरा में एक…