ताज़ा खबर :

ऑनलाइन गेम के कर्ज ने बनाया अपराधी: बेमेतरा में गैस कटर से ATM काटने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले में एटीएम मशीन काटकर चोरी का प्रयास करने वाले एक शातिर आरोपी को बेमेतरा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी कलर ट्रेडिंग गेम में करीब 3 लाख रुपये हार चुका था, जिसका कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल गैस कटर, वेल्डिंग मशीन और बाइक बरामद की है।

तीन अलग-अलग वारदातों को दिया था अंजाम

​एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी पुखराज साहू (21 वर्ष), निवासी खाम्ही, ने जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर एटीएम लूटने की कोशिश की थी:

  1. ग्राम छिरहा (सितंबर 2025): एसबीआई एटीएम को काटकर यूपीएस मशीन चोरी की।
  2. ग्राम कठिया (नवंबर 2025): एटीएम का हुड लॉक और मेन सेफ लॉक काटकर चोरी का प्रयास किया।
  3. ग्राम नवागढ़ (दिसंबर 2025): गैस वेल्डिंग से एटीएम काटकर रकम निकालने की कोशिश की।

कलर ट्रेडिंग की लत और 3 लाख का कर्ज

​पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह ऑनलाइन ‘कलर ट्रेडिंग’ गेम खेलने का आदी था। दोस्तों से उधार लेकर उसने करीब 3 लाख रुपये गेम में गंवा दिए थे। इसी कर्ज को चुकाने के लालच में उसने एटीएम को निशाना बनाना शुरू किया। वह अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरा गमछे से बांधता था और देर रात मोटर सायकल से निकलकर लोहे के सब्बल, ग्लेंडर और गैस कटर की मदद से एटीएम काटता था।

इन सामानों की हुई बरामदगी

​पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त निम्नलिखित सामान जप्त किया है:

  • ​लोहे का सब्बल और छड़ काटने की ग्लेंडर मशीन।
  • ​गैस कटर और वेल्डिंग मशीन।
  • ​घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (CG 10 EF 4205) और मोबाइल फोन।

पुलिस टीम की सफलता

​इस बड़ी कार्रवाई में सायबर सेल के साथ-साथ थाना बेमेतरा, नवागढ़ और दाढी की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। एसएसपी रामकृष्ण साहू ने टीम की सराहना की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


ऑपरेशन मुस्कान: खैरागढ़ पुलिस ने अहमदाबाद से अपहृता को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

​खैरागढ़। जिला केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी…