ताज़ा खबर :

​बेरला हत्याकांड: हत्या के साक्ष्य छिपाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 3 धरे गए

बेमेतरा। जिला बेमेतरा के बेरला थाना क्षेत्र में हुए प्रवीण उर्फ प्रीत द्विवेदी हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने साक्ष्य छिपाने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

​बेरला निवासी सतीष द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र प्रवीण (24 वर्ष) 25 जनवरी की रात से लापता है। पुलिस ने जब गुमशुदगी की जांच शुरू की और प्रवीण के दोस्तों से पूछताछ की, तो रूह कंपा देने वाला खुलासा हुआ।

​जांच में सामने आया कि 25 जनवरी की रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद और गाली-गलौज के बाद ढालेन्द्र उर्फ संजू सागरवंशी और वैभव सोनी ने प्रवीण को खरगा तालाब के पास ले जाकर मारपीट की। विवाद इतना बढ़ा कि ढालेन्द्र ने प्रवीण का सिर पानी में डुबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पत्थर से दबाकर तालाब में ही छिपा दिया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

​मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी ढालेन्द्र और वैभव सोनी को 27 जनवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

साक्ष्य छिपाने वाले की हुई गिरफ्तारी

​विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में साक्ष्य मिटाने की धारा 238 BNS जोड़ी। इसी कड़ी में आज दिनांक 30.01.2026 को आरोपी विरेन्द्र सोनी (60 वर्ष) को साक्ष्य छिपाने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका:

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सउनि दिनेश चंद शर्मा, प्रधान आरक्षक जगदीश कोसरिया, मानदास साहू और आरक्षक रामेश्वर पटेल सहित समस्त बेरला पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…