ताज़ा खबर :

धमधा : शादी की खुशियां मातम में बदली: अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई की मौत, दूसरा गंभीर

धमधा। खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर बरहापुर के पास एक भीषण सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। एक बेकाबू अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों में से छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

​बरहापुर निवासी दो सगे भाई, जगन्नाथ साहू और रोहित साहू, अपनी बाइक पर सवार होकर बरहापुर से धमधा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद छोटे भाई रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़े भाई जगन्नाथ साहू की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

​परिजनों ने बताया कि कल, 20 फरवरी को बरहापुर में साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित है। मृतक और घायल के परिवार में भी शादी थी और घर में बारात जाने की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इस हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस की कार्रवाई

​हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। धमधा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश के लिए नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


​Big News: देवकर में खौफनाक वारदात, मज़दूर महिला को ट्रैक्टर से कुचलने की मिली धमकी।

साजा/देवकर | बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी देवकर क्षेत्र…

दुर्ग: आपसी विवाद में हत्या, फरार दोनों आरोपी महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के अण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा में आपसी विवाद…