ताज़ा खबर :

बालोद में नवविवाहिता की मौत: शादी के 9 महीने बाद फंदे पर झूली मीनाक्षी, पति पर लगे गंभीर आरोप।

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान मीनाक्षी भतरिया के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 9 महीने पहले हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मृतिका के पति प्रवीन भतरिया गुरुर तहसील कार्यालय के रजिस्ट्रार ऑफिस में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि शादी के शुरुआती महीनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जल्द ही मीनाक्षी को अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का पता चला। इस बात को लेकर वह काफी समय से मानसिक तनाव में थी।

मायके पक्ष के गंभीर आरोप

घटना की सूचना मिलते ही मीनाक्षी के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रवीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश रहने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पति के अवैध संबंधों की जानकारी मिलने के बाद से वह परेशान रहने लगी थी। परिजनों का मानना है कि इसी प्रताड़ना और मानसिक तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर गुरुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर साड़ी के फंदे से लटकते शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


ऑपरेशन मुस्कान: खैरागढ़ पुलिस ने अहमदाबाद से अपहृता को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

​खैरागढ़। जिला केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी…