ताज़ा खबर :

●भीषण गर्मी में ग्रामीणों को मिल रहा संबल,अंचलों में मनरेगा(जीरामजी) के तहत तालाब गहरीकरण व अन्य ग्रामीण कार्य शुरू●

​बेमेतरा:- ज़िले सहित समूचे देश- प्रदेश में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ती भीषण गर्मी के बीच बेमेतरा जिले के ग्रामीण अंचलों से राहत और आत्मनिर्भरता की एक बेहद शानदार तस्वीर सामने आ रही है। जहां जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर पलायन रोकने और ग्रामीणों को संबल देने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (अब जीरामजी)के तहत तालाब गहरीकरण सहित अन्य विकास कार्यों का शुरुआत हो गया है। जल संकट से निपटने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने की इस दोहरी कवायद के तहत चिलचिलाती धूप में भी ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, जहां मजदूरों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए कार्यस्थल पर सुबह के समय में बदलाव, ठंडे पेयजल, छांव के लिए शेड और ओआरएस जैसी आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांव में ही रोजगार मिलने से न केवल स्थानीय मजदूरों और महिलाओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है, बल्कि पारंपरिक तालाबों के जीर्णोद्धार से आने वाले मानसून में भूजल स्तर सुधरने और भविष्य के जल संकट से निपटने का एक मजबूत रोडमैप भी तैयार हो रहा है, जो इस तपन में ग्रामीण विकास की एक नई इबारत लिख रहा है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…