ताज़ा खबर :

परपोड़ी पुलिस और डायल 112 की तत्परता: ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान का सुरक्षित रेस्क्यू

बेमेतरा/परपोड़ी:

थाना परपोड़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुंदेली में डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। खेत जा रहे एक किसान का ट्रैक्टर पलटने से वह उसके नीचे दब गया था, जिसे समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

खेत जाते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बुंदेली निवासी ईश्वरी निषाद (पिता: शत्रुघ्न लाल निषाद, उम्र 38 वर्ष) अपने ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान दाढ़ीहारा खार के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ईश्वरी निषाद ट्रैक्टर के नीचे ही बुरी तरह दब गया।

डायल 112 की त्वरित कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही ‘C4 रायपुर’ के माध्यम से डायल 112 (हायना-1 परपोड़ी) को पॉइंट मिला। सूचना पर बिना वक्त गंवाए आरक्षक क्रमांक 479 प्रमोद पाण्डेय और चालक किशोर साहू तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और मौके पर पहुंचे।

जनसहयोग से सफल रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

​घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और जनसहयोग की सूझबूझ से ट्रैक्टर के नीचे दबे ईश्वरी निषाद को सुरक्षित (खैरियत पूर्वक) बाहर निकाल लिया गया।

​पीड़ित को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परपोड़ी लाया गया है, जहाँ उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस और डायल 112 की इस त्वरित कार्रवाई और तत्परता की ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें