देवकर।
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवकर में छात्र और शाला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर के दानदाता युवराज अग्रवाल द्वारा अपने स्वर्गीय माता-पिता (स्व. दीपक अग्रवाल एवं उनकी माता) की पुण्य स्मृति में विद्यालय परिसर में तीन सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाए गए हैं।

विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इन कैमरों के लगने से स्कूल में तोड़फोड़ करने वाले शरारती तत्वों और असामाजिक तत्वों की पहचान आसानी से हो सकेगी। शाला सुरक्षा की दिशा में इसे एक बेहद अहम और बड़ा कदम माना जा रहा है।

विद्यालय परिवार ने जताया आभार
श्री युवराज अग्रवाल के इस जनहित और शिक्षा-हित के कार्य के लिए संस्था के प्राचार्य श्री एम.के. साहू सहित पूरे स्टाफ ने उनका आभार व्यक्त किया है। आभार जताने वालों में प्रमुख रूप से:
व्याख्याता श्री एल.एल. मंडावी
एम.के. देवांगन
पी.के. ध्रुव
टी. बारले
श्रीमती ए. श्रीवास्तव
श्रीमती सुनीता साहू
श्रीमती लता ढेंढे
अखन कुर्रे
रानिश कश्यप
भवेन्द्र बली एवं समस्त शाला परिवार शामिल हैं।
विद्यालय परिवार ने श अग्रवाल को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है। शिक्षकों का कहना है कि शाला विकास के लिए किया गया इस प्रकार का नि:स्वार्थ कार्य समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक और अत्यंत सराहनीय है।


