ताज़ा खबर :

केसीजी पुलिस का बड़ा खुलासा: नागपुर का अंतर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार, 22 किलो से अधिक चांदी और सोना जप्त

छुईखदान / केसीजी:– जिला केसीजी की छुईखदान पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नागपुर और स्थानीय स्तर के 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 44.75 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

​इस तरह दिया गया था वारदात को अंजाम

​प्रार्थी शांति लाल जैन (75 वर्ष), निवासी जैन मोहल्ला, छुईखदान ने थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 अगस्त 2026 की तद्के करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनकी सोने-चांदी की दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे लाखों के आभूषण पार कर दिए।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) और स्थानीय आरोपियों को धर दबोचा।

​पकड़े गए आरोपी

  1. महेन्द्र साहू (26 वर्ष), निवासी रामपुर नवागांव, थाना छुईखदान, जिला केसीजी (छ.ग.)
  2. अक्षय गुरुवे (21 वर्ष), निवासी ईंटभट्टा चौक, धम्मदीप नगर, नागपुर (महाराष्ट्र)
  3. अनिकेत मेश्राम (25 वर्ष), निवासी ईंटभट्टा चौक, धम्मदीप नगर, नागपुर (महाराष्ट्र)

​भारी मात्रा में मशरूका बरामद

​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 22 किलो 800 ग्राम चांदी, सोने के जेवर, चिल्हर सिक्के और वारदात में इस्तेमाल वाहन समेत कुल 44,75,000 रुपये का माल जप्त किया है:

  • चांदी के आभूषण: कुल वजनी 22 किलो 800 ग्राम (लच्छा, करधन, सांटी, पैरी, चूड़ियां, मूर्तियां, सिंदूर डिब्बी, लॉकेट आदि) — कीमत करीब 22,90,000/- रुपये।
  • सोने के आभूषण: कान के टाॅप व अन्य जेवर (वजन करीब 3 ग्राम 600 मिलीग्राम) — कीमत करीब 45,000/- रुपये।
  • अन्य सामग्री: नगदी 121 रुपये, की-पैड मोबाइल फोन, और बिना नंबर की सफेद होंडा एक्टिवा स्कूटी (कीमत 35,000/- रुपये)।

​पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 296/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय के आदेश पर उपजेल सलोनी भेज दिया है।

इस पूरी अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की गिरफ्तारी और रिकवरी में केसीजी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


●सहसपुर में विभिन्न जगहों पर हुआ ध्वजारोहण●

■सहसपुर:- आजादी के 80वें वर्षगांठ पर ग्राम सहसपुर में स्वतंत्रता दिवस का…

बेरला-भिम्भौरी तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश का असर, खेतों में भरे बढ़ाई किसानों की धड़कनें

■बेमेतरा:- बेरला एवं भिम्भौरी तहसील क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से जारी…