ताज़ा खबर :

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख रुपये के 201 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक स्वामियों को लौटाई जा रही खोई हुई संपत्ति

दुर्ग:-दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने तकनीकी दक्षता और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के प्रभावी उपयोग से गुम हुए 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है, जिन्हें सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत वापस किया जा रहा है।

​विभिन्न राज्यों से खोज निकाले गए फोन

​जिले के विभिन्न थानों में नागरिकों द्वारा मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर उपलब्ध आईएमईआई (IMEI) नंबर और तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने लगातार तकनीकी विश्लेषण और फॉलोअप करते हुए दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर के अलावा मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 201 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए।

​वर्ष 2026 में अब तक 1200 से अधिक मोबाइल बरामद

​वर्ष 2026 के दौरान गुम मोबाइलों की बरामदगी और वितरण का यह छठा बड़ा अभियान है। इस वर्ष अब तक सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 1200 से अधिक गुम मोबाइल फोन खोज निकाले जा चुके हैं, जिससे नागरिकों की खोई हुई संपत्ति उन्हें सुरक्षित वापस मिल रही है।

​दुर्ग पुलिस की अपील

​पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सूचना देने के साथ सीईआईआर पोर्टल पर आईएमईआई नंबर जरूर दर्ज कराएं। बरामद मोबाइलों की सूची दुर्ग पुलिस के अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की जाएगी। सूची में अपने मोबाइल का नंबर देखकर संबंधित स्वामी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-03, भिलाई में संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें