ताज़ा खबर :

बेमेतरा: ग्राम सुरहोली में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया पोरा तिहार, बाजे-गाजे के साथ हुआ भोजली विसर्जन

बेमेतरा/बेरला:

बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सुरहोली में छत्तीसगढ़ के लोक पर्व ‘पोरा तिहार’ का उल्लास धूमधाम के साथ देखने को मिला। पर्व के विशेष अवसर पर ग्राम के महामाया मंदिर में केजा निषाद, चितरेखा सेन और नन्हीं बालिकाओं के विशेष सहयोग से भोजली बोई गई थी, जिसे आज विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया।

​डोल-मंजीरे की गूंज और शोभा यात्रा

​पोरा तिहार के पावन अवसर पर ‘जय मां सरस्वती जस मंडली’ के सदस्यों द्वारा पारंपरिक डोल और मंजीरे की थाप के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार चौक, गौरा चौरा और शिव मंदिर से होते हुए पूरे ग्राम के गली-मोहल्लों से गुजरी। शोभा यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम में सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। अंत में गाजे-बाजे के साथ भोजली को मां शीतला मंदिर तालाब में विसर्जित किया गया।

​गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

​इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मुख्य रूप से सरदा मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, जनसेवक खोरबहरा साहू, नारद निषाद, जगमोहन सेन, मोहन यादव, मनोहर रावत, परेटन यादव, लक्ष्मण साहू, अशोक यादव, तातू यादव सहित समस्त ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाकर पर्व को सफल बनाया।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें