ताज़ा खबर :

भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी करते आरोपी को भिलाई भट्ठी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 27 हजार का मवेशी व सामान जप्त

भिलाई:-दुर्ग जिले के थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) परिसर में प्रवेश कर कॉपर केबल चोरी करने वाले एक आरोपी को सीआईएसएफ और पुलिस की संयुक्त सतर्कता से दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से 20 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल 27,000 रुपये का मशरूका जप्त किया गया है।

​सीआईएसएफ ने पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को सीआईएसएफ (केऔसुब) इकाई बीएसपी द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में सूचना दी गई कि संयंत्र के अंदर से 20 किलो स्क्रैब कॉपर केबल को मोटरसाइकिल में छिपाकर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे सुरक्षा बलों ने मौके पर पकड़ लिया।

​सूचना मिलते ही थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी निर्मल कुमार (उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 19-01, स्कूल पारा सकरौद, थाना रनचिराई, जिला बालोद) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल और वाहन जप्त कर लिया गया।

​जप्त सामग्री का विवरण

  • 20 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल: कीमत 12,000 रुपये
  • मोटरसाइकिल (HF Deluxe, क्र. CG 07 AW 2616): कीमत 10,000 रुपये
  • मोबाइल फोन (01 नग): कीमत 5,000 रुपये
  • कुल जप्त सामग्री की कीमत: 27,000 रुपये

​आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 11 सितंबर 2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के सउनि भारत सिंह चौधरी और प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि औद्योगिक या सार्वजनिक परिसरों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें