ताज़ा खबर :

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कृषि केंद्र में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

​कबीरधाम:

जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कृषि केंद्र में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी और चोरी के पैसों से खरीदे गए आभूषणों समेत अन्य सामग्री बरामद कर ली है।

​क्या था मामला?

प्रार्थी अमरीक सिंह सलूजा ने थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 और 15 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात कुकदूर तिराहा स्थित ‘पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र’ की दुकान का ताला/सेंध काटकर अज्ञात चोर काउंटर की दराज में रखे 4,10,000 रुपये चुराकर ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

​तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी से खुला राज:

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन और एसडीओपी भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पंडरिया पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर पुलिस संदिग्ध आरोपी नंद राम श्रीवास तक पहुँची।

​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी का मामला दर्ज है।

​पुलिस द्वारा जप्त की गई सामग्री:

  • ​चोरी के बचे हुए नगद रुपये: 1,49,080/-
  • ​चोरी के पैसों से खरीदे गए चांदी के आभूषण (एक जोड़ी लच्छा): कीमत लगभग 1,32,000/-
  • ​वारदात में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG 10 ED 7263): कीमत लगभग 15,000/-
  • ​रियलमी मोबाइल फोन एवं लोहे का सब्बल (सेंधमारी हेतु प्रयुक्त): कीमत लगभग 6,000/-
  • ​कुल जप्त संपत्ति: 3,02,080 रुपये।

​सराहनीय भूमिका:

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक अजय सिन्हा, थाना पंडरिया पुलिस और साइबर थाना टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


प्रधान पाठक ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, स्कूल में आयोजित किया ‘नेवता भोज’

साजा संकुल के अंतर्गत आने वाले माध्यमिक शाला तेंदूभाठा के प्रधान पाठक…

देवकर: पीएम श्री सेजेस विद्यालय में ‘करियर गाइडेंस और तनाव मुक्त पढ़ाई’ पर विशेष कार्यशाला संपन्न

​ देवकर / बेमेतरा:-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय…