ताज़ा खबर :

बेमेतरा: अंतर-जिला डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार और 36 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

बेमेतरा जिले के नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल चोरी के मामले का एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने बड़ा खुलासा किया है। बेमेतरा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला डीजल चोर गिरोह के 9 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली और जांजगीर-चांपा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रकों से डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 504 लीटर डीजल, नगदी, चोरी में प्रयुक्त उपकरण और दो स्कार्पियो वाहन समेत कुल 36,06,419/- रुपये की संपत्ति जब्त की है।

​क्या है पूरा मामला?

​दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी अनीश कुमार बघेल (निवासी बण्डोल, सिवनी, म.प्र.) ने थाना नांदघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कंटेनर ट्रक (क्रमांक CG 04 RB 1155) में नागपुर से हल्दीराम नमकीन लोड कर झारखंड जा रहा था। उसके साथ नागपुर लॉजिस्टिक का दूसरा कंटेनर (क्रमांक MH 49 BZ 7621) चालक शंकर सिडाम भी लेकर चल रहा था।

​रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर एनएच-130 स्थित ग्राम चिचोली के जियो पेट्रोल पंप के पास रात होने पर दोनों चालकों ने वाहन पार्क किए और सो गए। सुबह करीब 06:00 बजे उठने पर दोनों ट्रकों की टंकियों के ढक्कन खुले मिले और कुल 550 लीटर डीजल (कीमत 54,450 रुपये) गायब था। प्रार्थी की शिकायत पर थाना नांदघाट में अपराध क्रमांक, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

​फर्जी नंबर प्लेट लगाकर देते थे वारदातों को अंजाम

​पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित पुलिस व साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर 31.10.2026 को कुल 9 आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते थे।

​पकड़े गए आरोपियों में से कुछ मुख्य लोग अपनी स्कार्पियो गाड़ियों (क्रमांक CG 12 BV 4596 और CG 11 BS 6684) पर फर्जी नंबर प्लेट (CG 10 BA 7969) लगाकर घूमते थे और रात के समय ट्रंक की लॉक को लोहे की रॉड से तोड़कर पाइप के जरिए डीजल चुराते थे। गिरोह ने पूछताछ में बेमेतरा, सिमगा, बिलासपुर (ढेका), मस्तूरी, सरगांव और जांजगीर-चांपा के विभिन्न इलाकों में कई जगहों से डीजल चोरी करने की बात कबूली है।

​बरामद की गई कुल संपत्ति (लगभग 36,06,419/- रुपये)

  • ​02 सफेद स्कार्पियो वाहन (कीमत 34,00,000/- रुपये)
  • ​कुल 504 लीटर डीजल (कीमत 52,419/- रुपये)
  • ​डीजल बिक्री की नगदी रकम: 1,54,000/- रुपये
  • ​अन्य सामग्री: मोबाइल फोन और डीजल निकालने के लिए प्रयुक्त पाइप।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. ​निखिलदास (23 वर्ष) – खिसारा, बलौदा, जांजगीर-चांपा
  2. ​सुरज कुर्रे (19 वर्ष) – खिसोरा, बलौदा, जांजगीर-चांपा
  3. ​मनीष कुमार जांगड़े उर्फ मोना (28 वर्ष) – भिलाई, बलौदा, जांजगीर-चांपा
  4. ​संजीत कुमार अनंत (23 वर्ष) – बुचीहरदी, बलौदा, जांजगीर-चांपा
  5. ​जयकरण खुंटे (30 वर्ष) – खिसोरा, बलौदा, जांजगीर-चांपा
  6. ​शुभम जांगड़े (18 वर्ष) – भिलाई, बलौदा, जांजगीर-चांपा
  7. ​उपेन्द्र उर्फ ननकी यादव (42 वर्ष) – खिसोरा, बलौदा, जांजगीर-चांपा
  8. ​रेशम उर्फ मोनु यादव (26 वर्ष) – बजरंग नगर, बलौदा, जांजगीर-चांपा
  9. ​राजेश कोयल (45 वर्ष) – खिसोरा, बलौदा, जांजगीर-चांपा

​सभी 09 आरोपियों को दिनांक 31.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है।

​सराहनीय पुलिस टीम

​इस पूरी अंतर-जिला कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेख राम ठाकुर, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, सउनि कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, संजय भगत, साइबर सेल आरक्षक संजय साहू और नांदघाट थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बेमेतरा में फार्म ऊर्जा केंद्र का उद्घाटन, बिना पराली जलाए खेतों की सफाई और बायोगैस निर्माण की नई पहल

■​बेमेतरा/कोदवा:- कृषि अवशेषों के वैज्ञानिक और लाभकारी प्रबंधन की दिशा में एक…