ताज़ा खबर :

धमधा थाना में लर्निंग लाइसेंस शिविर: चार दिनों में 565 लाइसेंस बने, ई-चालान व दस्तावेज संबंधी समस्याओं का भी निराकरण

​दुर्ग / धमधा। ग्रामीण अंचल के वाहन चालकों को परिवहन संबंधी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में धमधा थाना में पांच दिवसीय लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के चार दिनों के भीतर 565 लोगों के लर्निंग लाइसेंस बनाए जा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में नागरिकों ने वाहन से जुड़े अन्य कार्यों का भी निपटारा किया।

​यह शिविर 14 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य उन ग्रामीण वाहन चालकों को सहूलियत देना है, जो दूरी या अन्य कारणों से लाइसेंस बनवाने के लिए दुर्ग परिवहन कार्यालय नहीं जा पाते हैं।

​शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने PUC, बीमा, फिटनेस, ई-चालान, लाइसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस तथा परमानेंट लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया। इसके अलावा पूर्व से लंबित ई-चालान के निःशुल्क भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वाहन चालकों को राहत मिली है। शिविर में पहुंचने वाले नागरिकों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

​यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के वाहन चालकों से अपील की है कि वे शिविर के अंतिम दिन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और लाइसेंस व वाहन दस्तावेजों से जुड़े कार्य पूरे कराएं। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जिले के अन्य थानों में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बेमेतरा में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में बिकी 2,790 मीट्रिक टन फसल, कुल आंकड़ा 7,100 के पार

छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत चल रहे धान खरीदी महाअभियान…