ताज़ा खबर :

​भिलाई: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 3 आरोपियों को भेजा जेल

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे और इनकार करने पर धारदार हथियार व डंडे से प्रार्थी पर हमला कर दिया था।

क्या है पूरा मामला?

​घटना 16 दिसंबर 2025 की है। प्रार्थी अपनी स्कूटी से दोस्त से मिलने बोरसी जा रहा था। रास्ते में NSPCL गेट के पास एक पान ठेले पर गुटखा खरीदने के दौरान एस. अजय, एस. विजय और विश्वजीत सिंह ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की।

​जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और ‘साले सुनाई नहीं देता’ कहते हुए एकराय होकर उस पर धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी के सिर और जांघ पर गंभीर चोटें आईं।

112 की मदद से बची जान

​हमले के बाद आरोपियों ने प्रार्थी को दौड़ाया। अपनी जान बचाने के लिए प्रार्थी NSPCL का गेट फांदकर अंदर भागा और तत्काल डायल 112 को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

​भिलाई नगर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 694/2025 के तहत बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. एस. अजय (26 वर्ष): निवासी एमआईजी हुडको।
  2. एस. विजय (28 वर्ष): निवासी सेक्टर 6, भिलाई।
  3. विश्वजीत सिंह (25 वर्ष): निवासी सेक्टर 6, ए-मार्केट।

​पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में भिलाई नगर पुलिस की सक्रिय भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…