ताज़ा खबर :

मरीज को रक्त की जरुरत पड़ने पर आधी रात को मसीहा बने रक्तवीर पोषण निर्मलकर निजी संजीवनी अस्पताल में कैंसर मरीज को दिया 28वीं बार जीवनदान

बेमेतरा/बेरला:- बेरला क्षेत्र के ग्राम तेलगा से बीते दिनों मानवता व सेवाभाव का शानदार नज़ारा देखने को मिला। जिसमे आधी रात के सन्नाटे में जब रायपुर के प्राइवेट संजीवनी अस्पताल में भर्ती एक कैंसर मरीज की सांसें जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थीं, तब तेलगा निवासी रक्तवीर पोषण निर्मलकर मानवता का मसीहा बनकर सामने आए। महज एक फोन कॉल पर, बिना एक पल गंवाए, आधी रात को अस्पताल पहुंचकर उन्होंने अपना 28वां रक्तदान किया और तड़पती हुई जिंदगी को नया जीवनदान दे दिया। उनका यह त्वरित और निस्वार्थ कदम यह साबित करता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है; जब दुनिया सो रही थी, तब यह जांबाज युवा किसी अनजान शख्स की रगों में जिंदगी का नया संचार करने के लिए दौड़ रहा था। ​गौरतलब है, कि पोषण निर्मलकर इससे पहले भी 27 बार संकट के समय रक्तदान कर बेरला ब्लॉक सहित पूरे आसपास के क्षेत्र में एक अद्वितीय और बेजोड़ रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। उनके इस 28वें रक्तदान के बाद पूरे क्षेत्र में उनके प्रति सम्मान और सराहना की एक जबरदस्त लहर दौड़ गई है।जिसमे सोशल मीडिया से लेकर चौक-चौराहों तक लोग उनके इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं।चूंकि समाज सेवा की यह अनोखी मिसाल आज क्षेत्र के हज़ारो युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुकी है, जो सिखाती है कि सच्ची मानवता किसी के काम आने में ही निहित है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…