ताज़ा खबर :

सेल्फ ड्राइव कार दुर्घटना के बाद 2 लाख की मांग और मारपीट: पदमनाभपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 25 लाख की 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त

दुर्ग जिले के थाना पदमनाभपुर क्षेत्र में सेल्फ ड्राइव के लिए किराए पर ली गई कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, हर्जाने के तौर पर दो लाख रुपये की मांग कर युवकों को जबरन अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 25 लाख रुपये कीमत की चार लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं।

​क्या है पूरा मामला?

​घटना कर्मचारी नगर, दुर्ग स्थित सेल्फ ड्राइव टूर एंड ट्रेवल्स से जुड़ी है, जहां से कारें किराए पर दी जाती हैं। लगभग एक माह पूर्व प्रार्थिया के बेटे और उसके साथियों ने यहां से एक स्कोडा रेपिड कार किराए पर ली थी, जो किसी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई थी।

​इसी बात को लेकर 6 अगस्त 2026 को आरोपी ऋषि बघेल अपने साथी प्रियांशु मंडल के साथ एक्सयूवी-500 वाहन से बोरसी सोसायटी चौक (महावीर ग्राउंड के पास) पहुंचा। आरोपियों ने कार इस्तेमाल करने वाले युवकों को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाया और अंगोरा स्थित एक मार्ट के सामने ले गए। वहां स्कोडा रेपिड की मरम्मत के नाम पर दो लाख रुपये हर्जाने की मांग करते हुए उनके साथ मारपीट की गई।

​पुलिस की कार्रवाई

​प्रार्थिया की शिकायत पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 460/2026 के तहत धारा 137(2), 115(2), 110, 125, 3(5) बीएनएस और मोटरयान अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. ऋषि बघेल उर्फ राज (उम्र 24 वर्ष), निवासी- कर्मचारी नगर, दुर्ग।
  2. प्रियांशु मंडल (उम्र 20 वर्ष), निवासी- ग्राम फुलझर, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव।

जप्त सामग्री (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये)

  • ​डिजायर कार (क्रमांक CG 10 AX 3249)
  • ​ऑडी (ओडी) कार (क्रमांक CG 04 DQ 1000)
  • ​स्कोडा रेपिड कार (क्रमांक CG 13 U 2251)
  • ​एक्सयूवी-500 कार (क्रमांक CG 12 C 3930)

​दुर्ग पुलिस की अपील

​दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन किराए पर लेते या देते समय नियमों और वैधानिक शर्तों का पालन करें। किसी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने या आर्थिक विवाद की स्थिति में खुद कानून हाथ में न लें, बल्कि पुलिस या कानूनी माध्यमों से सहायता लें। किसी को जबरन ले जाना, मारपीट करना या दबाव बनाना गंभीर अपराध है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बेमेतरा खदान हादसा: एक छोटी सी लापरवाही और चली गई 21 साल के युवक की जान

बेमेतरा / बेरला:- बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने…

बेमेतरा खदान हादसा: एक छोटी सी लापरवाही और चली गई 21 साल के युवक की जान

बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंडी…