ताज़ा खबर :

पहलगाम हमले के नायक नजाकत अली का छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सम्मान

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान छत्तीसगढ़ के 11 शैलानियों की जान बचाने वाले नजाकत अली को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मानित किया गया। उनकी बहादुरी और साहसी पहल के लिए यह सम्मान उन्हें और उनके परिवार को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक रेणुका सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

जान जोखिम में डालकर बचाई 11 लोगों की जान

​नजाकत अली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के रहने वाले हैं और पर्यटन से संबंधित काम करते हैं। वे पिछले पंद्रह सालों से हर ठंड के मौसम में छत्तीसगढ़ के चिरमिरी आकर कश्मीरी गर्म कपड़ों का व्यापार करते हैं।

उन्होंने मीडिया को बताया कि यह आतंकी हमला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बेसरनबेली में हुआ था। आतंकियों ने अचानक शैलानियों पर हमला कर दिया, जिसमें उनके भाई सहित कई भारतीयों की मौत हो गई थी। नजाकत अली ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, चिरमिरी से कश्मीर गए चार परिवारों के 11 शैलानियों को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की थी।

बचाए गए शैलानी चिरमिरी के निवासी

​जिन शैलानियों की जान नजाकत अली ने बचाई, उनमें चिरमिरी के लक्की परासर, अरविंद अग्रवाल, शिवांस जैन, और हैप्पी वधावन शामिल थे, जो अपनी पत्नियों और तीन बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। नजाकत अली वर्तमान में चिरमिरी में ही मौजूद हैं।

​यह सम्मान नजाकत अली के अदम्य साहस और मानवता की मिसाल पेश करने वाले कार्य को दर्शाता है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…