ताज़ा खबर :

●गाड़ाडीह संकुल में समीक्षा बैठक: शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने दिए कड़े निर्देश●

■​देवकर:- नगर देवकर निकटस्थ संकुल स्त्रोत केंद्र गाड़ाडीह में हाईस्कूल प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक मन्नू लाल साहू के मार्गदर्शन में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के संस्था प्रमुख एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शालाओं में शैक्षणिक स्तर को ऊँचा उठाना, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को गति देना और विभागीय प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना था। इस ​बैठक के दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, यू-डाइस पोर्टल, छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण-पत्र तथा वीएसके एप जैसे ऑनलाइन विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की गई। प्राचार्य एवं समन्वयक ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कक्षाओं में विद्यार्थियों के पठन, लेखन और बुनियादी गणितीय कौशल को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही, कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण देने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर विद्यालयों को स्वच्छ व हरित बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल ​समन्वयक मन्नू लाल साहू ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे सामूहिक प्रयास और बेहतर आपसी समन्वय से शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएं। वहीं संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र छात्र तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने सभी संस्था प्रमुखों को लंबित ऑनलाइन व प्रशासनिक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग में दूध विक्रेता से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और लॉकेट बरामद

​दुर्ग:-दुर्ग जिले के थाना पदमनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत धनोरा में मोटरसाइकिल सवार दूध…