ताज़ा खबर :

भिलाई: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई के जुनवानी क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ‘ली वेलनेस स्पा सेंटर’ पर छापा मारकर मैनेजर और महिला दलाल समेत कुल 09 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सुपेला थाना और स्मृतिनगर चौकी की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल प्रभाव से स्पा सेंटर पर रेड कार्रवाई की।

मैनेजर और महिला दलाल चला रहे थे रैकेट

पूछताछ और जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी इस अवैध कारोबार का मुख्य संचालक था। वह ग्राहकों से पैसे लेकर उन्हें देह व्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध कराता था। इस काम में उसकी मदद महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत कर रही थी, जो लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराती थी।

जप्त सामग्री और गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. ​तनय सोनी (मैनेजर)
  2. ​हेमा सिंह उर्फ प्रीत (महिला दलाल) इनके अतिरिक्त, मौके से 07 अन्य व्यक्तियों (ग्राहकों और अन्य संबंधित) को भी गिरफ्तार किया गया है।

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नकद, और देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज व सामग्री जप्त की है।

पुलिस का एक्शन और अपील

सभी 09 आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी स्पा सेंटर, होटल या अन्य प्रतिष्ठान में ऐसी कोई अवैधानिक गतिविधि संचालित होती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कोदवा-देवरबीजा क्षेत्र में नॉट फॉर सेल सैंपल दवाइयों का अवैध कारोबार, मरीजों की सेहत से हो रहा है खिलवाड़

■​बेमेतरा:- जिले के कोदवा-देवरबीजा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और ड्रग डिपार्टमेंट की…

गृह निर्माण मण्डल अंतर्गत बेमेतरा सब डिवीजन में करोड़ो के प्रोजेक्ट में अफसरों की लापरवाही से खड़ा हो रहा सवाल

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल कवर्धा संभाग अंतर्गत बेमेतरा ज़िला उपसंभाग में…