ताज़ा खबर :

बारात में खूनी संघर्ष: केसीजी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपियों को दबोचा, चाकू और बाइक बरामद

गातापार (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई): जिला पुलिस ने ग्राम मुढ़ीपार में बारात के दौरान हुई चाकूबाजी और जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 बालिग आरोपियों और 3 विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

विवाद की वजह: ‘साइड देने’ की बात पर शुरू हुई गाली-गलौज

​पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कमलेश वर्मा (निवासी डोंगरगढ़) अपने साथियों के साथ 22 अप्रैल को ग्राम मुढ़ीपार में एक शादी में शामिल होने आए थे। रात करीब 9:00 बजे जब बारात बाजार चौक के पास पहुंची, तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और ‘साइड दो’ की बात को लेकर बारातियों से गाली-गलौज करने लगे। समझाने-बुझाने पर वे वहां से चले गए, लेकिन एक घंटे बाद अपने साथियों के साथ वापस लौटे और जानलेवा हमला कर दिया।

चाकू से पेट और सिर पर किया वार

​आरोपियों ने विवाद के दौरान राजा वर्मा के पेट में चाकू से गंभीर वार किया। बीच-बचाव करने आए प्रार्थी कमलेश के सिर और हाथ पर भी हमला किया गया। इतना ही नहीं, जब घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी निकाली जा रही थी, तब आरोपियों ने लोहे की रॉड से वाहन के कांच भी तोड़ दिए।

इनकी हुई गिरफ्तारी

​थाना गातापार में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और घेराबंदी कर निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  1. गुलशन सिन्हा (20 वर्ष) – इसके पास से चाकू और ग्लैमर बाइक बरामद हुई है।
  2. पुनम सिन्हा (23 वर्ष)
  3. जग्गु निषाद (19 वर्ष)

​इनके अलावा तीन नाबालिगों को भी संरक्षण में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है।

टीम की सराहना

​इस त्वरित कार्रवाई में साइबर सेल और गातापार थाना स्टाफ की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले और आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


●सहसपुर में विभिन्न जगहों पर हुआ ध्वजारोहण●

■सहसपुर:- आजादी के 80वें वर्षगांठ पर ग्राम सहसपुर में स्वतंत्रता दिवस का…

बेरला-भिम्भौरी तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश का असर, खेतों में भरे बढ़ाई किसानों की धड़कनें

■बेमेतरा:- बेरला एवं भिम्भौरी तहसील क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से जारी…