ताज़ा खबर :

कबीरधाम में अंधविश्वास का खौफनाक अंत: जादू-टोने के संदेह में ग्रामीण की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बालक अभिरक्षा में

कबीरधाम:-जिले के थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जादू-टोने के संदेह में कुछ लोगों ने मिलकर एक ग्रामीण की लाठी, पत्थरों और हाथ-मुक्कों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों को भी अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को ग्राम कांदावानी निवासी सवनीबाई बैगा ने थाना कुकदूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 सितंबर 2026 को उनके दामाद चैतराम बैगा के दशगात्र कार्यक्रम के दौरान उनके पति रामसिंह बैगा के साथ गांव के कुछ लोगों ने जादू-टोने का संदेह जताते हुए विवाद किया। विवाद के बाद आरोपी रामसिंह को जबरन बरसाती नाला की ओर ले गए और वहां उनके साथ लाठी, पत्थर व हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस हरकत में आई और तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत की वजह हत्या होना स्पष्ट हुआ। इसके बाद थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 59/2026, धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

विवेचना के दौरान पुलिस ने पूछताछ और संकलित साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी की लाठी, पत्थर और अन्य सामग्री भी जप्त कर ली है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. महर सिंह बैगा (पिता मोहन सिंह बैगा, उम्र 24 वर्ष)
  2. धनसू बैगा (पिता ज्ञान सिंह बैगा, उम्र 21 वर्ष)
  3. जोगी बैगा (पिता नन्दलाल बैगा, उम्र 21 वर्ष) (सभी निवासी ग्राम कांदावानी, थाना कुकदूर, जिला कबीरधाम)

​इसके अलावा प्रकरण में संलिप्त 2 विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक संतोष मिश्रा और उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बेमेतरा: ग्राम सुरहोली में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया पोरा तिहार, बाजे-गाजे के साथ हुआ भोजली विसर्जन

बेमेतरा/बेरला: बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सुरहोली में छत्तीसगढ़ के…

राजनांदगांव: बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 3 घंटे में किया गिरफ्तार

राजनांदगांव:-थाना बसंतपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर…