ताज़ा खबर :

मंच के पास चल रहा था सट्टे का ‘खेल’, दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोचा!

भिलाई नगर, जिला दुर्ग दुर्ग पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ अपना सख्त रुख जारी रखा है। इसी कड़ी में थाना भिलाई नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सेक्टर-05 क्षेत्र में सट्टा पट्टी लिखते 04 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी और मोबाइल फोन सहित हजारों रुपये का सामान बरामद किया गया है।

सेक्टर-5 में पुलिस की अचानक दबिश

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 23 मार्च की शाम सेक्टर-05, क्रॉस स्ट्रीट-4 स्थित मंच के पास कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस की एक विशेष टीम ने घेराबंदी की और मौके पर रेड मारी। पुलिस की अचानक उपस्थिति से वहां हड़कंप मच गया।

4 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नगदी बरामद

​मौके से पुलिस ने चार व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते हुए दबोचा। पुलिस ने इनके पास से:

  • ​विभिन्न कंपनियों (वीवो, सैमसंग, मोटोरोला) के कुल 06 मोबाइल फोन
  • नगद राशि और सट्टा पट्टी।
  • ​कुल अनुमानित कीमती 43,000/- रुपये का मशरुका जप्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण:

  1. संजय सेनापति (45 वर्ष): निवासी शांति नगर, सुपेला।
  2. संतोष कुमार चौहान (49 वर्ष): निवासी सेक्टर-05, भिलाई।
  3. दिनेश कुमार (56 वर्ष): निवासी सेक्टर-04, भिलाई।
  4. मनीष (48 वर्ष): निवासी नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई।

कठोर धाराओं के तहत कार्यवाही

​पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026 दर्ज किया है। इन पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5, 6 और BNS की धारा 112 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील: पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध जुआ या सट्टा संचालित हो रहा है, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


छात्रों को लगा झटका! लीक की खबरों के बीच 12वीं हिंदी का पेपर रद्द, अब 10 अप्रैल को होगी परीक्षा।

​रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के…

स्कूल नहीं, मौत के पास खींच ले गई पतंग; बालोद से दहला देने वाली खबर।

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव से एक दिल दहला…

धमधा के आरुणि दानी बने दुर्ग जिला भाजयुमो के नए ‘महामंत्री’, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

■धमधा/​दुर्ग:- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) में सांगठनिक बदलाव और मजबूती…